घर में घुस महिला को पीटा फसल को नुकसान पहुंचाने का कर रही थी विरोध

Published at :13 Apr 2018 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
घर में घुस महिला को पीटा फसल को नुकसान पहुंचाने का कर रही थी विरोध

गोपालगंज : भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर के रकई बारी में फसल को नुकसान पहुंचाने का विरोध करने पर महिला की घर में घुसकर पिटाई कर दी गयी. विरोध करने पर बेटी के साथ भी मारपीट की गयी. धारदार हथियार के हमले से घायल महिला की हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल में भर्ती कराया […]

विज्ञापन

गोपालगंज : भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर के रकई बारी में फसल को नुकसान पहुंचाने का विरोध करने पर महिला की घर में घुसकर पिटाई कर दी गयी. विरोध करने पर बेटी के साथ भी मारपीट की गयी. धारदार हथियार के हमले से घायल महिला की हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना को लेकर पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. परिजनों ने बताया कि रामजी साह के खेत में गांव के ही विगन साह के मवेशी फसलों को नुकसान पहुंचाने लगे. फसल को नुकसान पहुंचाने का विरोध करते हुए इनकी पुत्री ने शिकायत की. इससे नाराज होकर आरोपितों ने युवती को खदेड़ते हुए घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी. मारपीट में रामजी साह की पत्नी मंजू देवी गंभीर रूप से घायल हो गयीं. परिजनों ने इलाज के लिए भोरे रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. समाचार लिखे जाने तक किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन