ग्रामीणों ने लुटेरे को पीट-पीटकर मार डाला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Mar 2018 5:22 AM (IST)
विज्ञापन

पातेपुर (वैशाली) : एक फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक से रुपयों से भरा बैग लूटकर भाग रहे एक लुटेरे को पकड़ कर ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला. घटना सोमवार को पातेपुर थाना क्षेत्र में महुआ-ताजपुर मुख्य मार्ग पर बहुआरा गांव के समीप हुई. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस हाजीपुर सदर अस्पताल में […]
विज्ञापन
पातेपुर (वैशाली) : एक फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक से रुपयों से भरा बैग लूटकर भाग रहे एक लुटेरे को पकड़ कर ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला. घटना सोमवार को पातेपुर थाना क्षेत्र में महुआ-ताजपुर मुख्य मार्ग पर बहुआरा गांव के समीप हुई. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस हाजीपुर सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव की शिनाख्त में जुट गयी है.
जानकारी के अनुसार घटना सोमवार की दोपहर भारत फाइनेंस इनकुलुजन लिमिटेड की ताजपुर शाखा के मैनेजर इंद्रजीत कुमार के साथ हुई. पातेपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर कैजु गांव में उपभोक्ताओं की मीटिंग और रुपये की वसूली कर वह बाइक से कार्यालय लौट रहे थे. इसी क्रम में
ग्रामीणों ने लुटेरे…
महुआ-ताजपुर मार्ग पर बहुआरा पेट्रोल पंप और कोठिया पुल के बीच एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने ओवरटेक कर प्रबंधक की बाइक रोक ली. जब तक प्रबंधक कुछ समझ पाते एक लुटेरे ने पिस्तौल तान दी और रुपयों से भरा बैग छीन लिया. बैग में वसूली के एक लाख पांच हजार 168 रुपये थे.
मैनेजर ने साहस का परिचय देते हुए एक लुटेरे को पकड़ लिया और उससे हाथापाई शुरू कर दी. इस दृश्य को देख आसपास के लोग वहां जुटने लगे. लोगों को जुटते देख और पकड़े जाने के डर से तीन अपराधी वहां से भागने लगे. इस दौरान दहशत फैलाने के लिए लुटेरों ने दो राउंड फायरिंग भी की. स्थानीय लोगों ने भाग रहे
एक लुटेरे को खदेड़ कर मक्के के खेत से धर दबोचा और उसकी जमकर पिटाई की. इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और लोगों की चंगुल से पीट रहे लुटेरे को छुड़ा कर पातेपुर पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. इस संबंध में पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के समीप से एक खोखा बरामद किया गया है. पुलिस ने रुपयों से भरा बैग भी बरामद कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




