10 मार्च तक जमा करें किसानों की बकाया राशि

गोपालगंज : सासामुसा चीनी मिल पर कानून का शिकंजा कसने लगा है. अब जिला नीलामपत्र पदाधिकारी ने चीनी मिल के प्रबंध निदेशक महमूद अली व दखलकार शाहीद अली को नोटिस जारी कर 10 मार्च तक किसानों के बकाये पर्चियों का भुगतान सूद समेत कोर्ट में जमा कराने के लिए नोटिस जारी किया है. निर्धारित तिथि […]
गोपालगंज : सासामुसा चीनी मिल पर कानून का शिकंजा कसने लगा है. अब जिला नीलामपत्र पदाधिकारी ने चीनी मिल के प्रबंध निदेशक महमूद अली व दखलकार शाहीद अली को नोटिस जारी कर 10 मार्च तक किसानों के बकाये पर्चियों का भुगतान सूद समेत कोर्ट में जमा कराने के लिए नोटिस जारी किया है. निर्धारित तिथि तक राशि नहीं जमा होने पर उनके विरुद्ध वारंट जारी किया जायेगा.
पुलिस पुन: गिरफ्तार कर उन्हें उपस्थित करायेगी. हादसे के बाद संकटों का दौर खत्म नहीं हो रहा. इस बार कार्रवाई जिला ईख पदाधिकारी एसएन लाल की अपील पर जिला नीलामपत्र पदाधिकारी परमानंद साह के कोर्ट से की गयी है. ध्यान रहे कि सासामुसा चीनी मिल के पेराई सत्र 2017-18 में 15 दिसंबर, 2017 तक आरक्षित क्षेत्र के किसानों से 3,8478.12 क्विंटल गन्ना क्रय किया गया है, जिसकी मूल्य 10.58 करोड़ का भुगतान नहीं किया गया. इसमें 11.32 लाख रुपये ब्याज की राशि को शामिल कर 10.70 करोड़ की राशि का भुगतान नहीं होने पर विभाग ने संपत्ति को जब्त कर नीलाम कर उसकी परिसंपत्ति से किसानों के बकाये का भुगतान कराने की पहल की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




