डाले गये वोट, देर रात तक होती रही मतों की गिनती

गोपालगंज : जिला पुलिस मेन्स एसोसिएशन के अध्यक्ष व मंत्री पद के चुनाव को लेकर शुक्रवार को पुलिस केंद्र में वोटिंग हुई. एसोसिएशन के अध्यक्ष व मंत्री पद पर चुनाव को लेकर जिले में कार्यरत 750 हवलदारों व सिपाहियों ने मतदान का प्रयोग किया. राज्य पुलिस मेन्स एसोसिएशन द्वारा प्रतिनियुक्त चुनाव पदाधिकारियों की देखरेख में […]
गोपालगंज : जिला पुलिस मेन्स एसोसिएशन के अध्यक्ष व मंत्री पद के चुनाव को लेकर शुक्रवार को पुलिस केंद्र में वोटिंग हुई. एसोसिएशन के अध्यक्ष व मंत्री पद पर चुनाव को लेकर जिले में कार्यरत 750 हवलदारों व सिपाहियों ने मतदान का प्रयोग किया. राज्य पुलिस मेन्स एसोसिएशन द्वारा प्रतिनियुक्त चुनाव पदाधिकारियों की देखरेख में मतदान हुआ.
राज्य संघ के द्वारा प्रतिनियुक्त बेतिया संघ से आये अध्यक्ष सह मुख्य चुनाव पदाधिकारी अभय कुमार, सहायक चुनाव पदाधिकारी सह मंत्री भरत यादव, कोषाध्यक्ष हिमांशु पांडेय, संयुक्त मंत्री अरशद इकबाल व केंद्रीय सदस्य नागेंद्र कुमार ने बारी-बारी वोटरों से मतदान कराया. चुनाव को लेकर सुबह से ही पुलिस केंद्र में वोटरों की काफी गहमागहमी रही. अपराह्न के करीब पांच बजे तक मतदान होता रहा. वहीं, अपराह्न के करीब छह बजे से मतगणना का कार्य शुरू हुआ. बताया गया कि देर शाम आठ बजे परिणाम की घोषणा की जायेगी. उधर, पुलिस कप्तान रविरंजन की देखरेख में चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




