106 योजनाओं में से एक भी नहीं हुई पूरी

गोपालगंज : विगत दो वर्षों से शहरवासी नाली-गली योजना पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं. शहर के विकास को लेकर नगर पर्षद के दावे अब तक खोखला साबित हुए हैं. हैरत तो यह है कि दो वर्षों में किसी भी वार्ड में अब तक एक भी योजना का काम पूरा नहीं हुआ है़ गौरतलब […]
गोपालगंज : विगत दो वर्षों से शहरवासी नाली-गली योजना पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं. शहर के विकास को लेकर नगर पर्षद के दावे अब तक खोखला साबित हुए हैं. हैरत तो यह है कि दो वर्षों में किसी भी वार्ड में अब तक एक भी योजना का काम पूरा नहीं हुआ है़ गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सात निश्चय के अंतर्गत शहर में नाली-गली पक्कीकरण योजना के तहत 2016 के सितंबर माह में कुल 106 योजनाओं का चयन किया गया. इसके अंतर्गत नगर पर्षद क्षेत्र के कुल 28 वार्डों के लिए 197 नाली-गली पक्कीकरण के कार्य कराये जाने थे.
वर्ष 2016 के नवंबर माह में नगर पर्षद द्वारा योजना को लेकर दावा किया गया कि मार्च, 2017 तक सभी वार्डों की सभी नाली और गलियों का पक्कीकरण कर लिया जायेगा. शहरवासियों में उम्मीद जगी कि न सिर्फ जलनिकासी और गलियों से गुजरने में सुविधा होगी, बल्कि शहर को जलजमाव से मुक्ति भी मिलेगी. इंतजार में माह को कौन कहे वर्ष 2017 गुजर गया. आज तक एक भी योजना का काम किसी वार्ड में पूरा नहीं हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




