नियोजित शिक्षकों ने तैयार की आंदोलन की रूपरेखा

गोपालगंज : बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के नेताओं की बैठक बुधवार को जिला मुख्यालय में हुई. इसकी अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष रतिकांत साह ने की. इसमें निर्णय लिया गया कि समान काम के लिए समान वेतन लागू करने, पुराने शिक्षकों की भांति शिक्षक सेवा संहिता का लाभ देने , लंबित वेतन भुगतान करने, सातवें […]
गोपालगंज : बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के नेताओं की बैठक बुधवार को जिला मुख्यालय में हुई. इसकी अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष रतिकांत साह ने की. इसमें निर्णय लिया गया कि समान काम के लिए समान वेतन लागू करने, पुराने शिक्षकों की भांति शिक्षक सेवा संहिता का लाभ देने , लंबित वेतन भुगतान करने, सातवें वेतन का निर्धारण करने, डीएलएड व ओडीएल की फाइनल परीक्षा आयोजित करने सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन होगा. इसकी रूपरेखा भी तैयार की गयी. राज्य संघ के आह्वान पर 24 दिसंबर को शिक्षक संघर्ष दिवस मनायेंगे और सीएम का पुतला दहन करेंगे. इसके बाद छह जनवरी को चक्का जाम व बिहार बंद होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




