प्रभात खबर कार्यालय में आयोजित हुई शोक सभा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Jul 2017 9:57 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज . समाज के संवेदनशील लेखक को जिले ने खो दिया. शिक्षक होने से पहले योगेंद्र गुप्ता एक सशक्त पत्रकार थे. नौकरी में जाने के बाद भी अंशकालिक रूप से समाज की संवेदनाओं को लिखते रहे. प्रभात खबर कार्यालय पर शुक्रवार को एक शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें दो मिनट का मौन रख कर […]
विज्ञापन
गोपालगंज . समाज के संवेदनशील लेखक को जिले ने खो दिया. शिक्षक होने से पहले योगेंद्र गुप्ता एक सशक्त पत्रकार थे. नौकरी में जाने के बाद भी अंशकालिक रूप से समाज की संवेदनाओं को लिखते रहे.
प्रभात खबर कार्यालय पर शुक्रवार को एक शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. बिहार प्रेस मेंस यूनियन के अध्यक्ष सुनील तिवारी ने कहा कि वे होश संभालने के बाद ही समाज के लिए समर्पण के साथ काम करते थे. उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जायेगा.
वरिष्ठ पत्रकार नागेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि आज गोपालगंज ने एक सच्चा दिल ईमानदार और नेक इनसान के साथ एक शिक्षाविद व समाज मे प्रहरी को खो दिया है. उचकागांव संवाददाता के अनुसार योगेंद्र गुप्ता के निधन की खबर पाते ही पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गयी, जिसके बाद हथुआ में शोकसभा का आयोजन कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




