बिहार के सभी जिलों में खुलेंगे 50-50 बेड के बालिका रक्षा गृह, दिसंबर से शुरू होगा निर्माण

Updated:
विज्ञापन

सभी जिलों एक-एक रक्षा गृह खोला जायेगा. विभाग के स्तर पर इसको लेकर प्रस्ताव तैयार हो गया है. जिस पर विभागीय मंत्री की भी सहमति मिल गयी है. इस प्रस्ताव को सरकार के पास भेजा जायेगा और वहां से अनुमति मिलने के बाद दिसंबर से इसको लेकर काम शुरू हो जायेगा.

विज्ञापन

पटना. समाज कल्याण विभाग ने निर्णय लिया है कि सभी जिलों एक-एक रक्षा गृह खोला जायेगा. विभाग के स्तर पर इसको लेकर प्रस्ताव तैयार हो गया है. जिस पर विभागीय मंत्री की भी सहमति मिल गयी है. इस प्रस्ताव को सरकार के पास भेजा जायेगा और वहां से अनुमति मिलने के बाद दिसंबर से इसको लेकर काम शुरू हो जायेगा. समाज कल्याण विभाग ने इस संबंध में जिलों में जमीन चिन्हित करने के लिए सभी डीएम को पत्र भेजा है. पूर्व से पटना में एक रक्षा गृह का संचालन हो रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

एक रक्षा गृह में रहेंगी 50 लड़कियां

नये रक्षा गृह में एक साथ 50 लड़कियों के रहने की व्यवस्था की जायेगी. जिलों में खुलने वाले गृह के लिए जगह का भी चयन शुरू किया गया है, ताकि निर्माण का काम जल्द शुरू होकर, अगले एक साल में इसे पूरा कर लिया जाये. विभाग के स्तर पर सभी डीएम को जमीन चिन्हित करने के लिए पत्र भेजा जा रहा है.

अधिकारियों ने लड़कियों से की बातचीत

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक सभी बालिका गृह में रहने वाली लड़कियों से बातचीत कर उनसे यह जानने की कोशिश की है कि होम में रहने में उन्हें किस तरह की परेशानी हो रही है.

लड़कियों को हो रही है परेशानी

वहीं, इस परेशानी का समाधान सभी जाना. जब लड़कियों ने अपनी परेशानियों से अधिकारियों को अवगत कराया, तो उनकी बातों के आधार पर अधिकारियों ने ब्योरा तैयार कर विभाग को सौंप दिया है, जिसके बाद सभी जिलों में रक्षा गृह शुरू करने का निर्णय लिया गया.

यह हो रही है परेशानी

जानकारी के मुताबिक होम में दो तरह की लड़कियों को रखा जाता है. जिसमें एक ऐसी लड़कियां होती है, जो बिल्कुल अकेली हैं और उनका कोई परिवार नहीं है. वहीं दूसरी वैसी लड़कियां जो किसी तरह से घर से भागी हुई या खोयी हुई होती है. इन दोनों का रहन – सहन बिल्कुल अलग होता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन