ePaper

Motihari: लड़कियां मांगती थी 'लिफ्ट', फिर दोस्तों के साथ गाड़ी लेकर हो जाती थी फरार, सात गिरफ्तार

Updated at : 02 Jan 2025 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Motihari: मोतिहारी जिले में पुलिस ने एक गिरोह का खुलासा किया और सात अपराधियों को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

Motihari: बिहार में अपराधियों द्वारा लूट के नए तरीके अपनाए जाने का मामला सामने आया है. राज्य के नए डीजीपी विनय कुमार के निर्देश पर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है, इसके बाद अपराधियों ने अपनी गतिविधियों का पैटर्न भी बदल लिया है. अब अपराधों को अंजाम देने के लिए लड़कियों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो पहले लग्जरी गाड़ियों को देख लिफ्ट मांगती हैं और फिर गैंग को बुलाकर लूटपाट करती हैं. 

लड़कियां मांगती थी ‘लिफ्ट’, फिर दोस्तों गाड़ी लेकर हो जाते थे फरार

गुरुवार को मोतिहारी जिले में पुलिस ने ऐसे ही एक गिरोह का खुलासा किया और सात अपराधियों को गिरफ्तार किया. इनमें पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र के लाल साहेब, कल्याणपुर थाना क्षेत्र के नितेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, आकाश कुमार, मेहसी थाना क्षेत्र के सुभाष राय, मधुबन थाना क्षेत्र के रमेश कुमार और मुजफ्फरपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र की प्रियंका देवी शामिल हैं. मोतिहारी पुलिस ने इन अपराधियों के पास से लूटी हुई तीन लग्जरी गाड़ियां, छह देसी कट्टे, छह कारतूस, और पांच मोबाइल बरामद किए हैं. 

पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वर्ण प्रभात

पुलिस ने दो गाड़ियों को किया बरामद  

मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पिछले तीन दिनों से कल्याणपुर थाने की पुलिस टीम अपराधियों के खिलाफ छापेमारी कर रही थी. पुलिस ने दो गाड़ियों को बरामद किया, जबकि तीसरी गाड़ी को मेहसी में सुभाष राय द्वारा काटकर कबाड़ में बेच दिया गया, जिसे स्क्रैप के रूप में बरामद किया गया है. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

लग्जरी गाड़ियों को निशाना बनाता था गैंग 

पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह पहली बार अपराध की दुनिया में उतरा था और उन्होंने लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने के लिए महिलाओं को अपने साथ शामिल किया था. इन अपराधियों ने सड़क पर वाहनों से लिफ्ट मांगने वाली महिलाओं का इस्तेमाल किया और फिर उन महिलाओं के जरिए अपने गैंग को लूटपाट के लिए बुलाया. गैंग लग्जरी गाड़ियों को निशाना बनाता था.

इसे भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में खड़ी कार का मोतिहारी में कट गया चालान, सिस्टम में हेरा-फेरी से मालिक परेशान

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन