सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बांकेबाजार. रोशनगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के टोला प्राणपुर में शेरघाटी-इमामगंज मुख्य मार्ग पर बुधवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत घटनास्थल पर हो गयी. मृतक की पहचान रोशनगंज थाना क्षेत्र के कानपुर गांव के रहने वाले 30 वर्षीय बिंदु दास के रूप में की गयी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अनु राजा ने बताया कि बुधवार की देर रात ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली थी कि प्राणपुर गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है. सूचना के आधार पर प्राणपुर गांव पुलिस पहुंची, तब तक युवक की मौत हो गयी थी. उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. इधर, ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बिंदु दास सड़क पार कर रहा था. इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया. इस घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर व्याप्त है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन