चोरी के मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार
Published by : ROHIT KUMAR SINGH Updated At : 05 Feb 2026 5:35 PM
चोरी के मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार
संवाददाता, गया जी. आरपीएफ-जीआरपी की टीम ने गुरुवार को गया जंक्शन पर चोरी के दो मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. युवक की पहचान बांकेबाजार के रहने वाले श्रीकांत कुमार के रूप में हुई है. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव व रेल थानाध्यक्ष शिव कुमार ने बताया कि रेलवे जंक्शन पर विशेष अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान एक नंबर प्लेटफॉर्म पर गाड़ी संख्या 12175 चंबल एक्स के एस-01 कोच से एक व्यक्ति उतरकर भागने लगा. पुलिस ने उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया. युवक के पास से दो पीस मोबाइल बरामद हुए. गिरफ्तार युवक ने बताया कि दोनों मोबाइल चोरी की है. युवक के खिलाफ रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










