बोधगया के परेबा में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बोधगया थाना क्षेत्र के परेबा गांव में लगभग 30 वर्षीय महिला राखी देवी की हत्या कर दी गयी. इस मामले में राखी के पति मधु महतो के बेटे विद्यानंद प्रसाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

बोधगया. बोधगया थाना क्षेत्र के परेबा गांव में लगभग 30 वर्षीय महिला राखी देवी की हत्या कर दी गयी. इस मामले में राखी के पति मधु महतो के बेटे विद्यानंद प्रसाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घरेलू झगड़े में पति ने गला दबा कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. इस मामले में आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया गया है व शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की हत्या में संलिप्त अन्य लोगों के बारे में भी जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि मृतक के पिता पक्ष की ओर से फिलहाल किसी को आरोपित बनाते हुए शिकायत नहीं की गयी है. शिकायत प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन