गया जी : ड्यूटी के लिए घर से निकली युवती लापता, मां ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप
सांकेतिक तस्वीर
गया के बांकेबाजार थाना क्षेत्र से एक 20 वर्षीय युवती के लापता होने की खबर सामने आई है. युवती की मां ने एक युवक पर प्रेम-प्रसंग में बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
गया जी के बांकेबाजार थाना क्षेत्र के एक गांव से 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है. युवती की मां ने बंगाल के वर्धमान के रहनेवाले संजय दास पर शादी की नीयत से उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार युवती मंगलवार को ड्यूटी जाने की बात कहकर घर से निकली थी. इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी. परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद युवती की मां ने बांकेबाजार थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की.
महाबोधि अस्पताल में कार्यरत
प्रभारी थानाध्यक्ष आनंद कुमार शाह ने बताया कि युवती और आरोपित युवक दोनों शेरघाटी थाना क्षेत्र स्थित महाबोधि अस्पताल में कार्य करते हैं. युवती अस्पताल में डाटा एंट्री के पद पर कार्यरत है, जबकि युवक इलेक्ट्रिक का काम करता है.
मामला दर्ज कर छानबीन शुरू
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. युवती की बरामदगी और घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर जानकारी जुटा रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए