गुरुआ : तीन दृष्टिहीन बच्चों की मां को जहरीले जीव ने काटा, मौत के बाद परिवार बेहाल

विज्ञापन

गुरुआ थाना की फाइल तस्वीर | Prabhat Khabar Network

गुरुआ के आरसीकला गांव में एक महिला की जहरीले जीव के काटने से मौत हो गई. वह अपने पीछे सात बच्चों को छोड़ गई है, जिनमें तीन जन्म से दृष्टिहीन हैं. परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

विज्ञापन

गुरुआ थाना क्षेत्र के आरसीकला गांव में जहरीले जीव के काटने से एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान आरसीकला गांव निवासी गुड्डु साह की 37 वर्षीय पत्नी रुवैदा खातून के रूप में हुई है. घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

रुवैदा खातून अपने पीछे सात छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं. इनमें तीन बच्चे जन्म से ही दृष्टिहीन हैं. मां की मौत से बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया है.

ग्रामीण व डीलर नरेश प्रसाद ने बताया कि रुवैदा खातून घर में रखे एक थैले से कुछ सामान निकालने गई थी. इसी दौरान उसे किसी जहरीले जीव के काटने का आभास हुआ, जिसके बाद उसने थैला फेंक दिया.

परिजनों ने तत्काल थैले की जांच की, लेकिन उसमें कोई जीव दिखाई नहीं दिया.कुछ ही देर बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी.परिजन उसे आनन-फानन में गुरुआ स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. परिजन शव को घर लेकर आए, जिसके बाद रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया.

महिला को किस जहरीले जीव ने काटा, इसका पता नहीं चल सका है. घटना को लेकर ग्रामीणों में भी चिंता बनी हुई है. घटना के बाद मुखिया अजहर आलम आरसी पहूंचकर घटना की पुरी जानकारी ली.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन