गया जी : डोभी में बारिश से बचने के लिए ताड़ के पेड़ के नीचे खड़ी थीं दो महिलाएं, बिजली गिरने से एक की मौत, दूसरी झुलसी

Updated:
विज्ञापन

मृतक का फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Dobhi Woman Dies : गया जी जिले के डोभी में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से झुलस गई. यह घटना तब हुई जब दोनों महिलाएं ताड़ के पेड़ के नीचे बारिश से बचने के लिए खड़ी थीं.

विज्ञापन

Dobhi Woman Dies : गया जी जिले के डोभी थाना क्षेत्र के सुग्गासौत गांव में बुधवार की देर शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई. हादसे में दूसरी महिला गंभीर रूप से झुलस गई. मृतका की पहचान सुग्गासौत निवासी जेठा मांझी की पत्नी 40 वर्षीय फुलवा देवी के रूप में हुई है.

विज्ञापन

ताड़ के पेड़ पर गिरी तेज बिजली

बताया गया कि फुलवा देवी अपने घर के सामने बारिश से बचने के लिए ताड़ के पेड़ के नीचे खड़ी थीं. इसी दौरान अचानक ताड़ के पेड़ पर तेज बिजली गिर गई. बिजली की चपेट में फुलवा देवी के अलावा वहां से कुछ दूरी पर खड़ी एक अन्य महिला भी आ गई.

ग्रामीणों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया

घटना के बाद ग्रामीणों ने दोनों महिलाओं को तत्काल डोभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद फुलवा देवी को मृत घोषित कर दिया. वहीं दूसरी महिला का प्राथमिक उपचार किया गया. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और अस्पताल में उसका इलाज जारी है.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने फुलवा देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया कि तेज आकाशीय बिजली गिरने से झुलसने के कारण फुलवा देवी की मौत हुई है.

गांव में पसरा मातम

महिला की मौत की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद स्थानीय स्तर पर लोगों से खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है.

बारिश और वज्रपात में पेड़ों के नीचे नहीं रुकें

प्रशासन ने लोगों से तेज बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात के दौरान खुले स्थानों तथा पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की है. पुलिस ने भी खराब मौसम में सतर्क रहने और सुरक्षित स्थान पर रहने का आग्रह किया है.

Also Read : गया जी : बिचला आहर में डूबने से दो बच्चियों की मौत, तीसरी ने गांव पहुंचकर दी सूचना, दो घरों में छाया मातम

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन