ePaper

मोरहर नदी में डूबकर महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा

Updated at : 20 Jul 2024 11:14 PM (IST)
विज्ञापन
मोरहर नदी में डूबकर महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा

गुरुआ प्रखंड के बाबा बैजूधाम के निकट शनिवार को मोरहर नदी में बालू खनन वाली गड्ढे में डूबने से मननबिगहा गांव के किसान दिलीप विश्वकर्मा के 50 वर्षीय पत्नी जगनी देवी की मौत घटनास्थल पर हो गयी.

विज्ञापन

गुरुआ. गुरुआ प्रखंड के बाबा बैजूधाम के निकट शनिवार को मोरहर नदी में बालू खनन वाली गड्ढे में डूबने से मननबिगहा गांव के किसान दिलीप विश्वकर्मा के 50 वर्षीय पत्नी जगनी देवी की मौत घटनास्थल पर हो गयी. इससे आसपास के ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया. ग्रामीणों ने बताया कि जगनी देवी मोरहर नदी में जाकर बालू खनन वाले गड्ढे के पानी से हाथ-पैर धोने लगी. तभी उसका पैर फिसलकर अधिक पानी में चला गया. इससे वह डूब गयी. आसपास के लोगों ने पहुंचकर शोर मचाया तो ग्रामीणों ने पहुंचकर पानी से बाहर निकाला और देखा कि उक्त महिला की मौत हो गयी है. इस घटना की जानकारी पाकर स्थानीय पुलिस दल-बल के साथ पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल भेज दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष सरफराज इमाम ने बताया कि मोरहर नदी में डूबकर महिला की मौत हुई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इधर, महिला की मौत पर चिलोर पंचायत के मुखिया मंजू देवी, रामाशीष प्रजापति, वार्ड सदस्य आदि ने शोक व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन