ढोंगिला गांव में जहर खाकर महिला ने की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

थाना क्षेत्र के ढोंगिला गांव में रविवार की रात बजरंगी प्रजापति की 25 वर्षीय पत्नी कविता कुमारी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या की वजह आपसी कलह बताया जा रहा है.

विज्ञापन

बांकेबाजार. थाना क्षेत्र के ढोंगिला गांव में रविवार की रात बजरंगी प्रजापति की 25 वर्षीय पत्नी कविता कुमारी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या की वजह आपसी कलह बताया जा रहा है. इस संबंध है थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि इस घटना की जानकारी परिजनों द्वारा डायल 112 को दी गयी. सूचना मिलने के बाद पुलिस ढोंगिला गांव पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक परिजनों द्वारा इस मामले में आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. इधर, परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, बजरंगी प्रजापति प्रदेश में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है. इसकी शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी. कविता कुमारी के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. जिसके सिर से मां का साया उठ गया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन