गया जी : एक अनिता ने बदली गांव की तस्वीर, अब हर गांव में ऐसी 4-5 महिला किसान तैयार करने की तैयारी

Updated:
विज्ञापन

कार्यशाला में मौजूद महिला किसान | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वजीरगंज में आयोजित प्रखंड स्तरीय कृषि संवाद कार्यशाला में 100 से अधिक महिला किसानों ने भाग लिया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला किसानों को सशक्त बनाना और जैविक खेती व स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में उनके अनुभवों को साझा करना था. यह पहल ग्रामीण विकास में महिलाओं की भूमिका को और मजबूत करेगी.

विज्ञापन

Wazirganj Women Farmers : स्वयंसेवी संस्था स्वयं शिक्षण प्रयोग द्वारा गुरुवार को वजीरगंज के किसान भवन के सभागार भवन में प्रखंड स्तरीय कृषि संवाद कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में 100 से अधिक महिला किसान एवं उद्यमियों ने भाग लिया.

विज्ञापन

हर गांव में कार्यशाला की आवश्यकता

कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ प्रभाकर सिंह ने किया. बीडीओ ने कहा कि इस तरह की कार्यशाला हर गांव में होनी चाहिए, क्योंकि महिला किसानों के साथ संवाद खेती और परिवार विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण है.

उन्होंने मंझौली गांव की प्रगतिशील महिला किसान अनिता कुमारी का उदाहरण देते हुए कहा कि हमें हर गांव में 4 से 5 अनिता कुमारी जैसी महिला किसान तैयार करनी होगी, जो अपने घर और समाज को बदल सकें.

महिलाओं को सशक्त बनाने की अद्भुत पहल, बीएओ ने सराहा प्रयास

मुख्य अतिथि प्रखंड कृषि पदाधिकारी सरोज कुमार मेहता ने कहा कि स्वयं शिक्षण प्रयोग का अर्थ ही महिलाओं के जीवन में परिवर्तन है. संस्था जिस तरह से महिलाओं को सशक्त बना रही है, वह अद्भुत है.

फोटो किसान भवन में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते बीडीओ प्रभाकर सिंह  आयोजित कार्यशाला में मौजूद महिला किसान | Prabhat Khabar Network
आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते बीडीओ प्रभाकर सिंह

जैविक खेती की जानकारी और स्वच्छ ऊर्जा पर महिला उद्यमियों के अनुभव

कार्यशाला में सभी कृषि समन्वयकों और कई कंपनियों के प्रतिनिधियों ने जैविक खेती पर जानकारी दी. इस दौरान 5 सफल महिला उद्यमियों ने जैविक खेती और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में अपने अनुभव साझा किए और बताया कि कैसे उन्होंने गांव की स्थिति बदली है.

प्रखंड अधिकारियों और संस्था कर्मियों की उपस्थिति

मौके पर प्रखंड के सभी अधिकारी, संस्था के कार्यकर्ता मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन प्रोजेक्ट मैनेजर कमल किशोर ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन