गया जी : नशे में बेटी से मारपीट का विरोध हुआ तो भिड़ा पिता, भागने के दौरान कुएं में गिरा; हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

घटना की जानकारी देते पंचायत मुखिया संतोष साव, थानाध्यक्ष नीरज कुमार एवं अन्य | Prabhat Khabar Network

गया जी जिले के वजीरगंज में नशे में धुत एक अधेड़ व्यक्ति की कुएं में गिरने से मौत हो गई. परिजनों का कहना है कि वह अपनी बेटी से मारपीट कर रहा था, जिसका विरोध करने पर यह हादसा हुआ.

विज्ञापन

गया जी जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के महुएत पंचायत अंतर्गत बुद्ध घरेया गांव में शनिवार की देर रात कुएं में गिरने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान महुएत पंचायत के बुद्ध घरेया निवासी नागेंद्र मांझी के रूप में हुई है. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

नशे में परिजनों व ग्रामीण से विवाद के बाद हुआ हादसा

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात नागेंद्र मांझी कथित रूप से नशे की हालत में अपने परिजनों के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट कर रहे थे. इसी दौरान वह अपनी 13 वर्षीय पुत्री के साथ मारपीट करने लगे.

गांव के एक व्यक्ति ने इसका विरोध किया तो नागेंद्र ने कथित तौर पर डंडे से उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे उसके सिर में चोट लग गई और खून बहने लगा. इसके बाद वह व्यक्ति वहां से भागने लगा.

पीछा करने के दौरान कुएं में गिरा अधेड़, इलाज के दौरान मौत

बताया जाता है कि इसी दौरान नागेंद्र मांझी भी उसके पीछे भागे और गांव में स्थित कुएं में गिर गए. उनके कुएं में गिरने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई.

ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें कुएं से बाहर निकाला और आसपास के चिकित्सक के पास ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

रविवार सुबह पहुंची पुलिस, परिजनों ने दी मारपीट की जानकारी

घटना की सूचना देर रात तक पुलिस को नहीं दी गई. रविवार की सुबह वजीरगंज पुलिस को मामले की जानकारी मिली. सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और घटना के संबंध में परिजनों एवं ग्रामीणों से पूछताछ की.

Also Read : गया जंक्शन पर चार दिन मेगा ब्लॉक, ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदलेंगे; पुराने फुट ओवरब्रिज को तोड़ा जाएगा

इसी दौरान परिजनों ने नागेंद्र मांझी के साथ मारपीट के क्रम में कुएं में गिरने की जानकारी पुलिस को दी है, जिससे मामला संदिग्ध हो गया है.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, जांच में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि पुलिस को आवेदन प्राप्त हुआ है. आवेदन के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन