गया जी : वजीरगंज में ज्वेलर्स दुकान से पांच लाख के जेवरात ले उड़े चोर, छत के रास्ते घुसकर काटा शटर का ताला

Updated:
विज्ञापन

ज्वेलर्स दुकान में चोरी के बाद जुटे स्थानीय लोग

गया जी के वजीरगंज प्रखंड में एक ज्वेलरी शॉप से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी की चोरी हुई है. चोरों ने देर रात छत के रास्ते दुकान में घुसकर वारदात को अंजाम दिया. इस घटना से व्यापारियों में आक्रोश है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.

विज्ञापन

Gaya Jewellery Shop Theft : गया जी के वजीरगंज प्रखंड के तरवां बाजार स्थित भालुआही मोड़ के समीप श्री महालक्ष्मी ज्वेलर्स की दुकान में गुरुवार की देर रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर दुकान की छत के रास्ते अंदर पहुंचे और शटर का ताला काटकर दुकान में रखे करीब पांच लाख रुपये मूल्य के जेवरात तथा 35 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए.

आपके शहर में

विज्ञापन

घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह दुकान संचालक को हुई, जिसके बाद इसकी सूचना करीब 10 बजे वजीरगंज पुलिस को दी गई.

दुकान संचालक और चोरी का तरीका

दुकान संचालक फतेहपुर थाना के फतेहपुर गांव के राजेंद्र प्रसाद के पुत्र संजीत कुमार हैं. उन्होंने बताया कि आधी रात के बाद चोर छत के ऊपर से दुकान तक पहुंचे.

इसके बाद शटर का ताला काटकर दुकान के अंदर प्रवेश किया और कीमती जेवरात एवं नकदी चोरी कर ली. सुबह जब दुकान खोली गई तब इस बड़ी चोरी का खुलासा हुआ.

व्यवसायियों में चिंता और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

घटना के बाद तरवां बाजार के व्यवसायियों में चिंता का माहौल है. व्यापारियों का कहना है कि बाजार में रात के समय पहरेदारी व टीओपी की मौजूदगी के बावजूद चोरी की घटना होना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है. व्यवसायियों ने बाजार में रात्रि गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है.

Also Read : पर्यटन का नया ठिकाना बन सकती है गया जी की मंडा पहाड़ी, 7 गुफाएं और प्राचीन मूर्तियां हैं खास आकर्षण

पुलिस की जांच-पड़ताल और सीसीटीवी फुटेज खंगालना

सूचना मिलने के बाद वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी. पुलिस दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों तथा अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच कर रही है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके और उनकी पहचान की जा सके.

व्यापारियों की मांग और चोरों की गिरफ्तारी का आश्वासन

व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से चोरी की घटना का शीघ्र उद्भेदन करते हुए संलिप्त चोरों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है. घटना के बाद बाजार के दुकानदारों में अपनी दुकानों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन