गया जी : गेट पर ‘आदर्श गांव लखौउआ’ लिखने से विवाद, बैरिया के ग्रामीणों ने निर्माण की वैधता पर उठाए सवाल

Updated:
विज्ञापन

मुख्य गेट पर बना विवाद का कारण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जी के वजीरगंज के सहिया पंचायत में लखौउआ जाने वाली सड़क पर बने नवनिर्मित गेट पर नाम अंकित करने को लेकर बैरिया गांव के ग्रामीणों ने विरोध जताया है और प्रशासन से इसकी वैधता की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

गया जी के वजीरगंज के सहिया पंचायत के लखौउआ गांव जाने वाली सड़क पर बने नवनिर्मित गेट पर लिखे गये नाम को लेकर बैरिया गांव के ग्रामीणों ने विरोध किया है. जिससे तनाव की स्थिति बनने लगी है.

विज्ञापन

बैरिया के ग्रामीणों ने प्रखंड एवं जिला के पदाधिकारियों के पास दिए गए आवेदन में कहा है कि नवनिर्मित गेट पर से गुजरी सड़क बैरिया से लखऊआ गांव तक जाती है, जिसपर पंचायत मुखिया मुरारी यादव द्वारा आदर्श गांव लखौउआं लिखा गया है. ग्रामीणों के अनुसार सहिया पंचायत के वर्तमान मुखिया मुरारी यादव भी लखौवां गांव के निवासी हैं.

ग्रामीणों का कहना है कि लखौउआ जाने का रास्ता बैरिया गांव होकर गुजरता है. ऐसे में सार्वजनिक रास्ते पर स्थित गेट में केवल लखौउआ एवं पंचायत मुखिया का नाम अंकित किए जाने पर लोग सवाल उठा रहे हैं.

ग्रामीणों का विरोध और मांग

ग्रामीणों ने कहा है कि प्रशासन जांच कर स्पष्ट करे कि गेट का निर्माण किस योजना के तहत, कितनी राशि से और किसकी अनुमति से कराया गया है. बैरिया के ग्रामीणों ने जमीन की स्थिति और निर्माण की वैधता की जांच की भी मांग की है.

तनाव की आशंका

उनका कहना है कि समय रहते विवाद का समाधान नहीं हुआ तो दोनों गांवों के बीच तनाव बढ़ सकता है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर पहुंचकर स्थिति की जांच करने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है.

सार्वजनिक रास्ते पर सवाल

ग्रामीणों का तर्क है कि रास्ता बैरिया गांव से होकर गुजरने के बावजूद गेट पर केवल एक ही गांव और मुखिया का नाम लिखा जाना उचित नहीं है, जिससे लोगों में रोष है. वहीं इस मामले पर दूसरे पक्ष की प्रतिक्रिया या आधिकारिक बयान अभी तक प्राप्त नहीं हो पाया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन