गया : पदभार संभालते ही एक्शन में आए कैंप डीएसपी अभिनव कुमार, फतेहपुर थाना पहुंचे; गश्ती तेज करने का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन

फतेहपुर में डीएसपी पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए | Prabhat Khabar Network

गया जी जिले के कैंप डीएसपी अभिनव कुमार ने पदभार संभालते ही एक्शन में आ गए हैं. उन्होंने फतेहपुर थाने का दौरा कर पुलिस पदाधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए. गश्त तेज करने और आम लोगों से बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

Gaya Ji News : गया जी जिले के वजीरगंज कैंप डीएसपी अभिनव कुमार ने शुक्रवार को फतेहपुर थाना का निरीक्षण किया. कैंप डीएसपी का पदभार संभालने के बाद यह उनका क्षेत्र के थानों का निरीक्षण अभियान का हिस्सा रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

थाना पहुंचने पर उन्होंने थाने में पदस्थापित सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों से परिचय प्राप्त किया तथा क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और पुलिसिंग व्यवस्था की जानकारी ली.

पुलिस पदाधिकारियों से परिचय व समीक्षा

निरीक्षण के दौरान डीएसपी अभिनव कुमार ने अपर थाना प्रभारी रामकृपाल यादव से फतेहपुर थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पुलिस की ओर से किये जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी ली. उन्होंने क्षेत्र में होने वाली आपराधिक घटनाओं, संवेदनशील स्थानों, नियमित गश्ती तथा पुलिस की सक्रियता को लेकर भी जानकारी प्राप्त की.

विभिन्न पंजियों का किया गहन अध्ययन

इसके बाद डीएसपी ने थाना में रखे विभिन्न पंजियों और अभिलेखों का गहन अध्ययन किया. उन्होंने स्टेशन डायरी, गुंडा पंजी, चौकीदारी डायरी सहित कई महत्वपूर्ण पंजियों का अवलोकन किया और आवश्यक बिंदुओं पर पुलिस पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया. अभिलेखों के संधारण और उसमें दर्ज मामलों की नियमित समीक्षा करने की बात भी कहीं.

Also Read : गया जी के प्रेम राज ने रचा इतिहास, 7.58 मीटर छलांग लगाकर जीता गोल्ड, 2016 का मीट रिकॉर्ड भी तोड़ा

गश्ती तेज करने का दिया निर्देश

डीएसपी ने कहा कि क्षेत्र में विधि व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पुलिस की लगातार सक्रियता जरूरी है. उन्होंने अपर थाना प्रभारी रामकृपाल यादव को थाना क्षेत्र में गश्ती और तेज करने, संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया.

पदभार ग्रहण करते ही एक्शन में

गौरतलब है कि अभिनव कुमार ने गुरुवार को ही वजीरगंज कैंप डीएसपी के पद पर अपना पदभार संभाला है. पदभार ग्रहण करने के अगले ही दिन फतेहपुर थाना का निरीक्षण करने पहुंचने से पुलिस पदाधिकारियों में भी सक्रियता देखी गयी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन