शेरघाटी : IG विकास वैभव बोले- विमल कुमार हत्याकांड में चालक का नार्को टेस्ट कराने की तैयारी, SIT कर रही जांच

विज्ञापन

अभिनंदन शाह संवाद कार्यक्रम में आईजी विकास वैभव, एसएसपी सुशील कुमार व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार हत्याकांड की जांच में एसआइटी जुटी हुई है. चालक के नार्को टेस्ट और लाई डिटेक्टर जांच की तैयारी चल रही है. इस बीच, जनसंवाद कार्यक्रम में व्यवसायियों ने सुरक्षा, जाम और अतिक्रमण जैसे मुद्दों पर आवाज उठाई.

विज्ञापन

कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार हत्याकांड की जांच एसआइटी कर रही है. चालक के बयान की सत्यता को लेकर नार्को टेस्ट और लाइ डिटेक्टर जांच की तैयारी की जा रही है, ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके. यह बातें आईजी विकास वैभव ने गुरुवार को शेरघाटी चैम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित वार्षिक समारोह सह जनसंवाद कार्यक्रम में कहीं.

विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन आइजी विकास वैभव, एसएसपी सुशील कुमार, ग्रामीण एसपी दिव्यांजली और एसडीओ जतिन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. आईजी ने कहा कि छोटी-छोटी घटनाओं को भी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए.

लोगों से अपील की कि किसी भी घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि उपद्रवी तत्वों और अपराधियों के खिलाफ समय रहते कार्रवाई की जा सके. पुलिस को मार्गदर्शक और पथ प्रदर्शक के रूप में कार्य करते रहना चाहिए.

व्यवसायियों ने उठाये मुद्दे

जनसंवाद के दौरान व्यवसायियों ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था, जाम, अतिक्रमण और छोटे दुकानदारों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया. नगर परिषद की मुख्य पार्षद गीता देवी ने शेरघाटी शहरी क्षेत्र में थाना स्थापित करने की मांग आईजी के समक्ष रखी.

व्यवसायियों ने अपराधियों पर लगाम लगाने की मांग करते हुए कहा कि बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की जरूरत है. व्यवसायी परवीन अग्रवाल ने विमल कुमार हत्याकांड में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी मांगी. साथ ही उत्पाद थाना की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए शराब माफिया और धंधेबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

महीने में एक बार जनसंवाद

एसएसपी सुशील कुमार ने कहा कि ग्रामीण एसपी और डीएसपी महीने में एक बार जनसंवाद कार्यक्रम करेंगे. इसमें व्यवसायियों की समस्याएं सुनी जाएंगी और उनके समाधान की पहल होगी. उन्होंने दुकानदारों से सीसीटीवी लगाने की अपील की.

यातायात व अतिक्रमण पर कार्रवाई

अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही. सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा और ऑटो के खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी.

अभिनंदन शाह संवाद कार्यक्रम में आईजी विकास वैभव, एसएसपी सुशील कुमार, ग्रामीण एसपी प्रियांजली, एसडीओ जतिन कुमार साहित्य स्टेज पर मौजूद | Prabhat Khabar Network
कार्यक्रम में आईजी विकास वैभव, एसएसपी सुशील कुमार, ग्रामीण एसपी प्रियांजली, एसडीओ जतिन कुमार

समस्याओं का समाधान और कैंप

एसडीओ जतिन कुमार ने कहा कि व्यवसायियों की समस्याओं का हरसंभव समाधान किया जायेगा. वहीं, कार्यपालक पदाधिकारी ऋचा प्रियदर्शिनी ने नक्शा और ट्रेड लाइसेंस जैसी समस्याओं के त्वरित निबटारा के लिए कैंप लगाने की बात कही. कार्यक्रम में चैंबर अध्यक्ष चंद्रभान गुप्ता, सचिव विनोद गुप्ता, गया जिला अध्यक्ष प्रमोद भदानी समेत कई व्यवसायी व अधिकारी मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन