अवैध नर्सिंग होम में महिला की मौत पर हंगामा

Updated:
विज्ञापन

अवैध नर्सिंग होम में महिला की मौत पर हंगामा

विज्ञापन

गुरुआ. स्थानीय बाजार में संचालित एक अवैध नर्सिंग होम में एक महिला की मौत की खबर जोरों पर है. बताया जाता है कि मृतिका गुरुआ थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव की 28 वर्षीय अनामिका कुमारी है, जिसकी तबीयत खराब होने पर रविवार को पास के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था. इलाज के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, तो चिकित्सक ने गया रेफर कर दिया. इस बीच इलाज के दौरान मौत हो गयी. मौत के बाद मृतिका के रिश्तेदारों ने गुरुआ-करमाइन मार्ग के बड़ही बिगहा मोड़ के समीप कुछ देर तक शव को रखकर हंगामा किया. कुछ देर बाद पुन: उनके परिजन शव को घर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिये. मृतक के परिजन कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं. इस बारे में थानाध्यक्ष ने बताया कि उनके पास पीड़ित परिवार की ओर से कोई आवेदन नहीं आया है. थाने में आवेदन आने के बाद जांचोपरांत कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन