शेरघाटी के दो युवकों की सड़क हादसे में रांची में मौत

Updated at : 04 Sep 2024 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
शेरघाटी के दो युवकों की सड़क हादसे में रांची में मौत

शेरघाटी के अफजलपुर गांव के दो युवकों की रांची में सड़क हादसे में मौत हो गयी. घटना की सूचना के बाद घर में मातमी सन्नाटा पसर गया.

विज्ञापन

शेरघाटी. शेरघाटी के अफजलपुर गांव के दो युवकों की रांची में सड़क हादसे में मौत हो गयी. घटना की सूचना के बाद घर में मातमी सन्नाटा पसर गया. जानकारी के अनुसार, पिछले बुधवार को एक कार से शेरघाटी थाना क्षेत्र के अफजलपुर गांव के रहने वाले प्रदीप विश्वकर्मा उर्फ लालू, अंजय विश्वकर्मा, गोलू कुमार रांची जा रहे थे. इसी दौरान ओरमांझी के समीप स्कॉर्पियो और कार के बीच टक्कर हो गयी. इस घटना में कार के परखचे उड़ गये, जबकि उसमें सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. रांची पुलिस की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया. इसमें प्रदीप विश्वकर्मा उर्फ लालू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं, अंजय विश्वकर्मा व गोलू कुमार का अस्पताल में एक सप्ताह से इलाज चल रहा था. बुधवार की सुबह अंजय ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. अंजय की मौत की खबर के बाद घर व आसपास के क्षेत्र में माहौल गमगीन हो गया. अंजय मोटरसाइकिल मैकेनिक का काम करता था. उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है. देर रात शव गांव में पहुंचने के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. वहीं प्रदीप उर्फ लालू गेट ग्रिल का दुकान चलाता था. वहीं सूत्रों के अनुसार गोलू कुमार का अस्पताल में इलाज चल रहा है. उसकी स्थिति में सुधार बताया जा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन