शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार, बाइक जब्त
Author Manoj mishra
Updated:
विज्ञापन
शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार, बाइक जब्त
विज्ञापन
प्रतिनिधि, डुमरिया. भदवर थाना की पुलिस ने भोकहा पंचायत के टंडवा जाने वाले रास्ते से 44.250 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ बाइक जब्त की है. दो शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. धंधेबाजों की पहचान नंदई गांव निवासी संतोष शर्मा व अमरेश यादव के रूप में हुई है. इस दौरान धंधे में प्रयुक्त एक बाइक भी जब्त की है. इस संबंध में भदवर थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर भोकहा पंचायत के टंडवा गांव जाने वाले रास्ते में वाहन जांच शुरू की गयी. दोनों धंधेबाज पुलिस को देख भागने लगे, लेकिन पुलिस ने दौड़ा कर दोनों को पकड़ लिया. .
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन