अफीम की खेती करने मामले में दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

धनगाइ पुलिस की टीम ने चांदो गांव से अफीम की खेती करने मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

बाराचट्टी.

धनगाइ पुलिस की टीम ने चांदो गांव से अफीम की खेती करने मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में थाना प्रभारी आनंद राम ने बताया कि अफीम की खेती करने मामले में मार्च 2021 में ननकू मांझी और सत्येंद्र मांझी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था. मामला दर्ज होने के बाद से दोनों आरोपित फरार चल रहे थे. जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. इस क्रम में बताते चलें कि संबंधित इलाके में बड़े पैमाने पर वन एवं निजी भूमि पर अफीम की खेती की गयी थी. सुरक्षा बलों की ओर से अफीम की खेती नष्ट करने के लिए बराबर अभियान चलाया जाता है. लेकिन, अफीम की खेती और तस्करी का धंधा नहीं रुक रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन