रेडक्रॉस दिवस पर संस्थापक को अर्पित किया श्रद्धासुमन

Updated at : 08 May 2025 5:47 PM (IST)
विज्ञापन
रेडक्रॉस दिवस पर संस्थापक को अर्पित किया श्रद्धासुमन

रेडक्रॉस परिसर में गुरुवार को विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया गया. प्रत्येक वर्ष रेड क्रॉस के संस्थापक हेनरी ड्यूनेंट के जन्म दिन को विश्व रेडक्रॉस दिवस के रूप में मनाया जाता है.

विज्ञापन

गया.

रेड क्रॉस परिसर में गुरुवार को विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया गया. प्रत्येक वर्ष रेड क्रॉस के संस्थापक हेनरी ड्यूनेंट के जन्म दिन को विश्व रेडक्रॉस दिवस के रूप में मनाया जाता है. कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन उपेंद्र नारायण सिंह ने हेनरी ड्यूनेंट के चित्र पर माल्यार्पण कर किया. इसके बाद उपस्थित सभी सदस्यों ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. तत्पश्चात सदस्यों ने हेनरी ड्यूनेंट के योगदान और 1863 से लेकर आज तक पूरे विश्व में रेडक्रॉस की ओर से किये गये कार्य पर विस्तार से प्रकाश डाला. ज्ञात रहे कि विश्व में रेडक्रॉस ही एक मात्र संस्था है जिसे अब तक तीन बार नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है. इस मौके पर प्रबंधन समिति के सदस्य अमरेंद्र प्रताप, अक्षय जैन, वाइस चेयरमैन डॉ राम सरेख सिंह, सचिव डॉ तनवीर उस्मानी, डॉ प्रभात कुमार सिंहा, डॉ अंबुज कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA MISHRA

लेखक के बारे में

By JITENDRA MISHRA

JITENDRA MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन