गया जी : पूर्व थानाध्यक्ष धनंजय कुमार के निधन पर बेलागंज थाने में शोकसभा, नम आंखों से पुलिसकर्मियों ने दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन

शोक सभा में शामिल हुए पदाधिकारी एवं स्थानीय लोग | Prabhat Khabar Network

गया जी के बेलागंज थाना परिसर में पूर्व थानाध्यक्ष धनंजय कुमार के निधन पर एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. पुलिस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने नम आँखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

विज्ञापन

Gaya Ji News : गया जी के बेलागंज थाना परिसर में गुरुवार को बेलागंज के पूर्व थानाध्यक्ष व सरबहदा सर्किल इंस्पेक्टर धनंजय कुमार के निधन पर एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस शोकसभा में बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भाग लेकर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

आपके शहर में

विज्ञापन

उपस्थित लोगों ने उनके तैलचित्र पर श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.

जुझारू साथी को खोना पुलिस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति

श्रद्धांजलि सभा के दौरान वर्तमान थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी अपने साथी को याद कर काफी भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि धनंजय कुमार के आकस्मिक निधन से पुलिस विभाग ने एक अत्यंत कर्मठ, मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी को खो दिया है.

उन्होंने याद करते हुए कहा कि वे हमेशा मुस्कुराते रहते थे और अपने सौम्य व्यवहार से सभी का दिल जीत लेते थे. ऐसे जुझारू साथी को खोना पूरे पुलिस परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है. उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें.

पटना के अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ निधन

इस शोक सभा में कांग्रेस नेता नोनू सिंह, अपर थानाध्यक्ष कमलेश पासवान, राकेश कुमार, ज्योतिष कुमार सुमन सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी एवं स्थानीय नागरिक मुख्य रूप से मौजूद थे.

उल्लेखनीय है कि मूल रूप से नालंदा जिले के गिरियक-राजगीर गांव के रहने वाले सरबहदा सर्किल इंस्पेक्टर सह बेलागंज के पूर्व थानाध्यक्ष धनंजय कुमार का गुरुवार की सुबह पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था. उनके निधन की दुखद खबर मिलते ही पूरे पुलिस महकमे और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.

Also Read : गया जी के दिघी तालाब में बनेगा आइकॉनिक ब्रिज, 3.35 करोड़ की लागत से तीन महीने में होगा सौंदर्यीकरण


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन