गया जी : कोंच में ट्रैक्टर में करंट प्रवाहित होने से चालक की मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन

मुआवजे की मांग को लेकर मऊ बाजार के उसास-देवरा मोड़ के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन करते ग्रामीण.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जी जिले के कोंच प्रखंड में गुरुवार सुबह एक दुखद घटना हुई. खेत में खाद छिड़कने जा रहे ट्रैक्टर चालक गोविंद दास की करंट प्रवाहित होने से मौत हो गई. इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया है.

विज्ञापन

गया जी जिले के कोंच प्रखंड के श्रीगांव पंचायत के कईयांटांड़ गांव में गुरुवार सुबह ट्रैक्टर में करंट प्रवाहित होने से चालक की मौत हो गई. मृतक की पहचान गोविंद दास (पिता- बूटाई दास) के रूप में हुई है. बताया जाता है कि गोविंद दास सुबह करीब साढ़े छह बजे विमलेश सिंह के ट्रैक्टर से खेत में खाद छिड़कने जा रहे थे.

विज्ञापन

इसी दौरान ट्रैक्टर में अचानक करंट प्रवाहित हो गया, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए. परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए निजी क्लीनिक ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

सडक जाम करते लोग | Prabhat Khabar Network
उसास-देवरा मोड़ के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन करते ग्रामीण.

मृतक के चार बेटियां और दो बेटे हैं, जिनकी उम्र 12 वर्ष से कम बताई गई है. इस अचानक हुई दुर्घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

इधर, घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मऊ बाजार स्थित उसास-देवरा मोड़ के पास सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है.

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की पहल

घटना की सूचना मिलते ही मऊ थानाध्यक्ष बिजली कुमारी और कोंच अंचल अधिकारी ऋतू सोनी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचीं. अधिकारी नाराज ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटाने का प्रयास कर रहे हैं. ग्रामीण मृतक के आश्रित परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग पर अड़े हुए हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन