टीपीएल : सचई और इवनिंग की टीम ने जीत की दर्ज

Updated at : 06 Mar 2025 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
टीपीएल : सचई और इवनिंग की टीम ने जीत की दर्ज

राज इंटर स्कूल के खेल मैदान में चल रहे टीपीएल के सेमीफाइनल मैच में सचई और इवनिंग इलेवन की टीम ने जीत दर्ज की.

विज्ञापन

टिकारी. राज इंटर स्कूल के खेल मैदान में चल रहे टीपीएल के सेमीफाइनल मैच में सचई और इवनिंग इलेवन की टीम ने जीत दर्ज की. इवनिंग इलेवन और सचई के बीच अब फाइनल मैच खेला जायेगा. टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में सचई (अरवल) ने सिकड़िया (जहानाबाद) को सात विकेटों से पराजित किया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिकड़िया की टीम निर्धारित 12 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाये. सचई की टीम 10.3 ओवर में 144 रन बनाकर मैच जीत लिया. दूसरे सेमी फाइनल में इवनिंग इलेवन ने भवनपुर को 119 रनों से पराजित किया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इवनिंग इलेवन की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में तीन विकेट खोकर 202 रन बनाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन