गया जी : टिकारी के इस स्कूल में अलग अंदाज में पढ़ाई, हॉबी क्लब से बच्चों में बढ़ रहा आत्मविश्वास
मध्य विद्यालय पुरा में हॉबी क्लब प्रोजेक्ट का जायजा लेते बीईओ डॉ. अभय कुमार रमन | Prabhat Khabar Network
गया जी के टिकारी प्रखंड के मध्य विद्यालय पुरा में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (पीबीएल) कार्यक्रम का अनूठा प्रयोग हो रहा है. कक्षा छह के विद्यार्थी 'हॉबी क्लब' प्रोजेक्ट पर उत्साहपूर्वक काम कर रहे हैं, जिससे उनमें रचनात्मकता, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित हो रही है.
Gaya Ji News (विजय कुमार पांडेय) : गया जी के टिकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ. अभय कुमार रमन ने सोमवार को टिकारी प्रखंड के मध्य विद्यालय पुरा का भ्रमण कर विद्यालय में संचालित प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (पीबीएल) कार्यक्रम का जायजा लिया. इस दौरान कक्षा छह के विद्यार्थी ‘हॉबी क्लब’ प्रोजेक्ट पर उत्साहपूर्वक कार्य करते मिले.
आपके शहर में
बच्चों से किया सीधा संवाद
बीइओ डॉ. अभय कुमार रमन ने विद्यार्थियों से प्रोजेक्ट के दौरान उनके सीखने के अनुभव और उनमें आए बदलावों को लेकर संवाद किया.
बच्चों ने बताया कि प्रोजेक्ट आधारित गतिविधियों से उनमें रचनात्मकता, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित हो रही है, साथ ही अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने की क्षमता में सुधार आया है.
पीबीएल से बढ़ती है नई सोच
अधिकारियों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पीबीएल बच्चों को महज किताबों तक सीमित नहीं रखता. यह उन्हें गतिविधियों के माध्यम से सीखने, नई सोच विकसित करने और अपनी प्रतिभा को सामने लाने का अवसर प्रदान करता है.
उन्होंने बताया कि भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा.
शिक्षकों को दिए आवश्यक निर्देश
बीइओ ने विद्यालय के शिक्षकों से बातचीत कर नवाचारी शिक्षण गतिविधियों को लगातार बढ़ावा देने तथा बच्चों का मनोबल बढ़ाने पर जोर दिया.
उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिया कि पीबीएल के तहत गतिविधियों को प्राथमिकता दें ताकि हर बच्चे को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिले.

पूर्व चरण में बेहतर प्रदर्शन
प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यक्रम कक्षा छह से आठ तक के सभी मध्य विद्यालयों में संचालित किया जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि पिछले चरण में टिकारी प्रखंड ने पीबीएल कार्यक्रम के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन किया था और प्रखंड के सभी मध्य विद्यालयों ने निर्धारित प्रोजेक्ट कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए