सात किलो अफीम के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Published by : Roshan Kumar Updated At : 05 Mar 2026 5:28 PM

विज्ञापन

एक लाख 42 हजार 500 रुपये नकदी, एक ब्लैक स्कॉर्पियो व दो मोबाइल फोन बरामद

विज्ञापन

एक लाख 42 हजार 500 रुपये नकदी, एक ब्लैक स्कॉर्पियो व दो मोबाइल फोन बरामद प्रतिनिधि, इमामगंज. इमामगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय अफीम तस्कर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिसमें राजस्थान के बाड़मेर के रहने वाले मगराज कुमार, भीलवाड़ा के सुरेश चंद्र और झारखंड राज्य के पलामू जिला अंतर्गत कुंदा के रहने वाले संतोष यादव शामिल हैं. यह कार्रवाई पुलिस ने इमामगंज कोठी मुख्य मार्ग पर इमामगंज थाना क्षेत्र के नकटी पुलिया के समीप गुप्त सूचना के आधार पर की है. इस कार्रवाई में सात किलोग्राम से अधिक अफीम, एक लाख 42 हजार 500 रुपये नकदी, एक ब्लैक स्कॉर्पियो और दो मोबाइल फोन बरामद हुए है. इस उपलब्धि के बाद इमामगंज डीएसपी कार्यालय में प्रेसवार्ता हुई, जिसमें डीएसपी कमलेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अंतरराज्यीय तस्कर बिहार और झारखंड के सीमावर्ती इलाके से अफीम लेकर जा रहे हैं. यह सूचना एसएसपी सुशील कुमार को दी गयी, जहां से मिले दिशा-निर्देश पर एक एसआइटी का गठन किया गया. पुलिस मिले लोकेशन पर पहुंची, वहां कोठी की ओर से एक ब्लैक स्कॉर्पियो आते दिखाई दी. उसे पुलिस ने रोक कर तलाशी ली, तो स्कॉर्पियो से सात किलोग्राम से अधिक अफीम, एक लाख 42 हजार 500 रुपये नकदी और दो मोबाइल फोन बरामद हुए. पुलिस ने राजस्थान के बाड़मेर के रहने वाले मगराज कुमार, भीलवाड़ा के सुरेश चंद्र और झारखंड राज्य के पलामू जिला अंतर्गत कुंदा के रहने वाले संतोष यादव को गिरफ्तार कर स्कॉर्पियो को जब्त कर थाना लाया. लोकल लाइनर की तलाश जारी इस घटना में लोकल लाइनर की भी पुलिस तलाश कर रही है. पुलिस मान रही है कि बगैर लोकल लाइनर के दूसरे राज्य से धंधेबाज नहीं आ सकते हैं. उन्होंने बताया कि मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी हाल में तस्करों को बख्शा नहीं जायेगा. इधर, तीनों आरोपित को कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया है. इस कार्रवाई में इमामगंज थानाध्यक्ष अमित कुमार, एएसआइ योगेंद्र पाल, उपेंद्र कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन