डायरिया से एक-एक कर तीन लोगों की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
आमस के महुआवां में प्रसूता व नवजात समेत पांच वर्षीय बेटे की मौत
विज्ञापन
आमस के महुआवां में प्रसूता व नवजात समेत पांच वर्षीय बेटे की मौत
आमस़
प्रखंड क्ष��त्र की महुआवां पंचायत के वार्ड आठ में विगत तीन दिनों के अंदर मां व दो बच्चों समेत तीन की मौत होने से लोग काफी चिंतित हैं. महुआवां पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य मनोज यादव ने बताया कि महुआवां निवासी डब्ल्यू मांझी की पत्नी सोनिया देवी ने तीन दिन पहले घर पर ही एक बच्चे को जन्म दिया था. लेकिन, जन्म के कुछ घंटों के बाद ही नवजात की मौत हो गयी. इसके बाद तबीयत बिगड़ने से सोनिया देवी की भी मौत हो गयी. घर के लोग अभी नवजात और मां की मौत के गहरे सदमे में ही थे कि इसी बीच सोनिया देवी के पांच वर्षीय पुत्र की भी मंगलवार की शाम मृत्यु हो गयी है. इससे घर में कोहराम मच गया है. मनोज यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि तीन मौत होने से गांव के लोग काफी चिंतित हैं. मुहल्ले के कुछ और लोग बीमार बताये जाते हैं. डायरिया फैलने की आशंका व्यक्त की जा रही है. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से गांव में मेडिकल टीम भेजने की मांग की है. इधर, आमस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ महेश प्रसाद ने बताया कि मंगलवार की रात महुआवां में मौत होने की खबर मिली है. बुधवार को गांव में मेडिकल टीम भेजी जायेगी.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन