समाजसेवी के निधन पर मुखिया ने दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पतेड़ पंचायत अंतर्गत बसुआ निवासी समाजसेवी सह भाजपा नेता 65 वर्षीय वाल्मीकि सिंह के आकस्मिक निधन पर मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय बसुआ परिसर में शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गयी.

विज्ञापन

वजीरगंज. पतेड़ पंचायत अंतर्गत बसुआ निवासी समाजसेवी सह भाजपा नेता 65 वर्षीय वाल्मीकि सिंह के आकस्मिक निधन पर मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय बसुआ परिसर में शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गयी. मुखिया राजीव रंजन ने कहा कि वे कर्मठ व सत्य का पक्ष लेते हुए समाजसेवा में अपना योगदान देते रहते थे. हमें भी पंचायत के विकास कार्यों के संचालन का निर्देश देते रहते थे. अचानक हृदय गति रुकने से शनिवार को उनकी मौत हो गयी. वे भाजपा पश्चिमी मंडल के उपाध्यक्ष भी थे. इस मौके पर क्षेत्र के जिप सदस्य छोटू दास, भाजपा नेता रामनरेश प्रसाद सिंह, सुरेंद्र यादव, सुभाष यादव, रवींद्र साहब, श्रीकांत यादव सहित अन्य सभी उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि करते हुए नमन किया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन