जर्जर मकान का छज्जा गिरा, छह साल के मासूम समेत चार लोग घायल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कठोकर तालाब के पास टॉफी गली में एक जर्जर मकान का छज्जा गिरने से अफरातफरी मच गयी. इस हादसे में पास की एक दुकान में बैठे छह वर्षीय मासूम समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

गया जी. शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कठोकर तालाब के पास टॉफी गली में एक जर्जर मकान का छज्जा गिरने से अफरातफरी मच गयी. इस हादसे में पास की एक दुकान में बैठे छह वर्षीय मासूम समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. गनीमत रही कि कोई जानलेवा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन अचानक हुए इस हादसे से इलाके के लोग सहम गये. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार को कुछ लोग गली में स्थित एक दुकान पर बैठे थे. तभी अचानक ऊपर से जर्जर मकान का एक बड़ा हिस्सा (छज्जा) भरभरा कर गिर गया. मलबे की चपेट में आने से छह वर्षीय सूर्यांश कुमार, युवक सूरज कुमार, अरुण कुमार उर्फ लल्लू और विकास कुमार घायल हो गए. इसमें नन्हे सूर्यांश के चेहरे पर गंभीर चोटें आयी हैं. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे को हटाया और खून से लथपथ घायलों को तुरंत जयप्रकाश नारायण (जेपीएन) अस्पताल पहुंचाया. वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. विजेंद्र कुमार सिंह ने घायलों का इलाज किया. डॉ. सिंह ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है और वे निगरानी में हैं. पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि जिस मकान का छज्जा गिरा है, वह रंजीत जैन का है. मकान काफी समय से जर्जर स्थिति में था, जिसकी मरम्मत नहीं कराई गई थी. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है और मामले की छानबीन कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन