Gaya News : किशोर ने नाबालिग को घर में लाकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gaya News : इमामगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग को बहला फुसला कर घर में लाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

इमामगंज. इमामगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग को बहला फुसला कर घर में लाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक महिला द्वारा नाबालिग पुत्री का अपहरण कर दुष्कर्म करने की प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी है. उन्होंने बताया कि इस मामले में महिला द्वारा नाबालिग आरोपित के अलावा दो अन्य महिला परिजनों को नामजद बनाया गया है. उन्होंने घटना के संबंध में बताया गया है कि नाबालिग को बहला फुसलाकर आरोपित अपने गांव लाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. उन्होंने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है. वहीं पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है. आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन