गया जी : तरवां टीओपी का नवपदस्थापित डीएसपी अभिनव कुमार ने किया औचक निरीक्षण, पुलिसिंग को लेकर दिए जरूरी निर्देश

Updated:
विज्ञापन

नवपदस्थापित डीएसपी अभिनव कुमार को बुके देकर स्वागत करते समाजसेवी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जी के वजीरगंज के तरवां टीओपी का नव पदस्थापित डीएसपी अभिनव कुमार ने औचक निरीक्षण किया, जहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश देते हुए स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित किया.

विज्ञापन

गया जी जिले के वजीरगंज प्रखंड अंतर्गत तरवां में स्थित टीओपी का मुफस्सिल कैंप के नव पदस्थापित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) अभिनव कुमार ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान वजीरगंज थानाध्यक्ष नीरज कुमार भी मौजूद थे.

विज्ञापन

डीएसपी ने टीओपी की सुरक्षा व्यवस्था, पुलिसकर्मियों की तैनाती और क्षेत्र की विधि-व्यवस्था से संबंधित जानकारी ली.

सुरक्षा और कानून-व्यवस्था

निरीक्षण के दौरान डीएसपी अभिनव कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों को क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने पुलिस और आम लोगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा जनसहयोग से पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया.

त्वरित कार्रवाई के निर्देश

उन्होंने क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर सतर्क नजर रखने और किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने की बात कही.

स्वागत एवं अभिनंदन

इस अवसर पर शिक्षा प्रेमी सह सरपंच प्रतिनिधि क्रान्तिवीर शर्मा ने अंगवस्त्र एवं बुके देकर नव पदस्थापित डीएसपी का स्वागत किया. मौजूद जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं दुर्गापूजा समिति के सदस्यों ने भी उनका अभिनंदन किया.

उपस्थित गणमान्य लोग

इस मौके पर गोल्डन क्लब तरवां के अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि रामाशंकर यादव उर्फ हप्पू यादव, उपाध्यक्ष विजय भारती, सचिव मदन साव, 20 सूत्री सदस्य मो. आरिफ हुसैन, कोषाध्यक्ष अनीश भारती, उपमुखिया अरुण कुमार, सदस्य बबलू राम, डॉ. बालकृष्ण प्रसाद, वार्ड सदस्य शैलेंद्र दास, समाजसेवी हीरा दास, शंभू साव, मनोहर गुप्ता, गोरेलाल चौधरी, समाजसेवी संदीप बरनवाल, रामजनम स्वर्णकार सहित तरवां टीओपी के पुलिस जवान भी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन