गया जी में अंतर महाविद्यालय क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन, जहानाबाद की टीम बनी विजेता
क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के बाद सम्मान समारोह में खिलाड़ी व अन्य | Prabhat Khabar Network
Gaya Ji News : मगध विश्वविद्यालय की 12 किलोमीटर क्रॉस कंट्री रेस में एसएनएस कॉलेज जहानाबाद ने जीत हासिल की. एएम कॉलेज गया उपविजेता रहा. पूरी खबर यहाँ पढ़ें.
Gaya Ji News : मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के तत्वावधान में अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज, गया की ओर से अंतर महाविद्यालय क्रॉस कंट्री रेस टूर्नामेंट (पुरुष) का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के छह कॉलेजों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. 12 किलोमीटर लंबी क्रॉस कंट्री रेस गुलेरियाचक से अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज, गया तक आयोजित की गयी.
आपके शहर में
प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ
प्रतियोगिता का शुभारंभ अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नजीर अख्तर ने हरी झंडी दिखाकर किया. इसके बाद विभिन्न कॉलेजों से पहुंचे खिलाड़ियों ने 12 किलोमीटर की दौड़ में हिस्सा लिया. प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल रहा.
Also Read : रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में 16 महिलाओं का हुआ सफल बंध्याकरण ऑपरेशन
जहानाबाद की टीम ने हासिल किया पहला स्थान
प्रतियोगिता में सत्येंद्र नारायण सिंह कॉलेज, जहानाबाद की टीम विजेता रही, जबकि अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज की टीम उपविजेता बनी. बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण समारोह में पदक देकर सम्मानित किया गया.
शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. नजीर अख्तर ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का अभिन्न अंग है. खेल प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है. इससे विद्यार्थी शारीरिक और मानसिक रूप से भी मजबूत बनते हैं.
Also Read : नवादा के वारिसलीगंज बाजार में भटकता मिला बच्चा, पुलिस की तत्परता से मां को सौंपा गया
खेल पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
कॉलेज की खेल प्रभारी डॉ. निधि त्रिपाठी और खेल समन्वयक डॉ. रितेश कुमार सिंह ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी खिलाड़ियों, शिक्षकों और सहयोगियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है.
शिक्षक और कॉलेज कर्मी रहे मौजूद
मौके पर डॉ. सरोज कुमारी, डॉ. मानिक मोहन शुक्ला, डॉ. धनेश्वर राम, डॉ. मीनाक्षी कुमारी, डॉ. अनामिका भगत, डॉ. मोनिका कुमारी, डॉ. शमीमा, डॉ. उत्तम कुमार गुप्ता, डॉ. आलोक यादव सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे.
Also Read : नवादा की शिक्षिका निकिता भारती को मिलेगा राजकीय शिक्षक सम्मान 2026, 5 सितंबर को पटना में होंगी सम्मानित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए