महावीर कॉलोनी में उच्चकों ने महिला से छीनी सोने की चेन

Updated:
विज्ञापन

महिला राहगीरों को झांसे में लेकर उनके पास से जेवरात व मोबाइल फोन छीननेवाले गिरोह से जुड़े अपराधियों ने शहर के चंदौती मोड़ के पास स्थित महावीर कॉलोनी में रहनेवाले अनंत कुमार दूबे की पत्नी प्रभावती दूबे को निशाना बनाया

विज्ञापन

गया. महिला राहगीरों को झांसे में लेकर उनके पास से जेवरात व मोबाइल फोन छीननेवाले गिरोह से जुड़े अपराधियों ने शहर के चंदौती मोड़ के पास स्थित महावीर कॉलोनी में रहनेवाले अनंत कुमार दूबे की पत्नी प्रभावती दूबे को निशाना बनाया और उनके पास से डेढ़ भर के सोने की चेन छीन ली. इस मामले को लेकर शुक्रवार को पीड़िता के बयान पर रामपुर थाने में केस दर्ज किया है. पीड़िता ने रामपुर थाने के दारोगा को बताया है कि वह पूजा का सामान लेकर स्थानीय बाजार से अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान दो अनजान युवक उनके पास आये और किसी अरुण कुमार का घर पूछा. इसी दौरान दोनों युवकों ने उन्हें अपनी बातों में उलझाया और उनके गले से सोने की चेन छीन कर भाग निकले. इधर, पीड़िता के बयान पर रामपुर थाने के दारोगा ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन