गया जी : शेरघाटी प्रखंड कार्यालय में प्रमाणपत्र बनवाने गए थे, लौटे तो बाइक गायब; CCTV में कैद हुआ चोर
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ मोटरसाइकिल लेकर भागता युवक | Prabhat Khabar Network
गया जी के शेरघाटी प्रखंड कार्यालय से एक होंडा एसपी मोटरसाइकिल चोरी हो गई. प्रमाण पत्र बनवाने आए युवक की बाइक परिसर से गायब हो गई. सीसीटीवी फुटेज में एक अज्ञात युवक बाइक लेकर भागता नजर आ रहा है.
गया जी के शेरघाटी प्रखंड कार्यालय परिसर से सोमवार को एक होंडा एसपी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है. चोरी हुई बाइक का नंबर BR 02 GF 2653 बताया गया है. बाइक मालिक छोटकी चेरकी निवासी देवेंद्र यादव ने मामले को लेकर शेरघाटी थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है.
प्रमाणपत्र बनवाने आए युवक की प्रखंड कार्यालय से बाइक गायब
देवेंद्र यादव ने बताया कि वह अपनी बाइक प्रखंड कार्यालय परिसर में खड़ी कर जाति, आय एवं आवासीय प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करने काउंटर पर गये थे.
खोजबीन के बाद भी नहीं मिला बाइक का कोई पता
कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे, तो जिस स्थान पर बाइक खड़ी की थी, वहां बाइक नहीं मिली. उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चला.
सीसीटीवी फुटेज में बाइक ले जाता दिखा अज्ञात चोर
इधर, पुलिस द्वारा ब्लॉक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गयी. फुटेज में एक अज्ञात युवक बाइक लेकर परिसर से बाहर जाता दिखायी दे रहा है.
मामले की जांच में जुटी पुलिस, चोर की पहचान के प्रयास तेज
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए