सरबहदा सर्किल इंस्पेक्टर धनंजय कुमार को हार्ट अटैक, बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Gaya Ji News : गया जिले के सरबहदा पुलिस अंचल के सर्किल इंस्पेक्टर धनंजय कुमार को हार्ट अटैक आने के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है. क्राइम मीटिंग से लौटते समय बिगड़ी उनकी तबीयत.

विज्ञापन

Gaya Ji News : गया जी जिले के सरबहदा पुलिस अंचल के सर्किल इंस्पेक्टर (सीआई) धनंजय कुमार को हार्ट अटैक आने के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है. फिलहाल उनका इलाज पटना के एक अस्पताल में चल रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

क्राइम मीटिंग से लौटने के दौरान बिगड़ी तबीयत

जानकारी के अनुसार, धनंजय कुमार गया में आयोजित क्राइम मीटिंग में शामिल होने के बाद लौट रहे थे. इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें हार्ट अटैक आया. इसके बाद उन्हें तत्काल एम्स गया ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया.

गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना किया गया रेफर

एम्स गया में इलाज के दौरान उनकी स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. वर्तमान में उनका उपचार पटना में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है.

गया जिले के कई थानों में दे चुके हैं सेवा

धनंजय कुमार मूल रूप से नालंदा जिले के गिरियक के निवासी हैं. वह अरवल जिले से स्थानांतरित होकर गया पुलिस में आए थे. गया जिले में उन्होंने खिजरसराय, बेलागंज और साइबर थाना सहित विभिन्न स्थानों पर अपनी सेवाएं दी हैं. वर्तमान में वह सरबहदा पुलिस अंचल में सर्किल इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं.

पुलिस महकमे में उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

धनंजय कुमार के अस्वस्थ होने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में चिंता का माहौल है. उनके सहयोगी अधिकारी और कर्मी उनके शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः सेवा में लौटने की कामना कर रहे हैं.

Also Read : शेखपुरा रहा बिहार का सबसे गर्म जिला, 37.7°C तापमान के बाद बारिश से मिली राहत



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन