गया जी : करपी में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का उद्घाटन, छात्रों को मिलेंगी आधुनिक शिक्षा सुविधाएं
गया जी के करपी में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का विधिवत उद्घाटन हुआ है. राज्य सरकार की इस पहल का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में निजी स्कूलों जैसी आधुनिक शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराना है.
Gaya Ji News : गया जी के खिजरसराय प्रखंड क्षेत्र के करपी स्थित जनता उच्च विद्यालय परिसर में शनिवार को सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का विधिवत उद्घाटन अतरी विधायक रोमित कुमार ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ड्रीम परियोजना के तहत संचालित यह मॉडल स्कूल सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.
आपके शहर में
निजी स्कूलों जैसी सुविधाएं देने का लक्ष्य
इसका उद्देश्य निजी विद्यालयों जैसी बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था सरकारी स्कूलों में भी उपलब्ध कराना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्चस्तरीय शिक्षा मिल सके. सरकार के इस प्रोजेक्ट में विद्यालय में मॉडल क्लासरूम, अत्याधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला तथा आधुनिक शिक्षण संसाधनों की व्यवस्था का लक्ष्य रखा गया है.
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मिलेगी मदद
छात्रों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षण वातावरण तैयार किया जायेगा, जिससे वे प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए भी बेहतर ढंग से तैयार हो सके.
उद्घाटन समारोह में बीडीओ पूजा गहलौत, शिक्षक परशुराम सिंह सहित विद्यालय परिवार, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अभिभावक व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.
सभी ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जतायी कि मॉडल स्कूल क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का नया केंद्र बनेगा और सरकारी विद्यालयों के प्रति लोगों का विश्वास भी मजबूत होगा.
Also Read : गया जी : बारिश में बढ़ रहे सर्पदंश के मामले, जानें सांप काटने पर क्या करें और क्या बिल्कुल न करें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए