कार का शीशा तोड़ रुपये और मोबाइल फोन लेकर फरार

Updated:
विज्ञापन

चाकंद थाने के बिथोशरीफ की रहनेवाली रोशन आरा नामक महिला अपनी गर्भवती बहू को देखने गया शहर के करीमगंज मुहल्ले में रोड नंबर तीन में आयी थी

विज्ञापन

गया : गर्भवती बहू को देखने चाकंद से गया शहर आयी एक महिला की कार का शीशा तोड़ कर 20 हजार रुपये व मोबाइल फोन उड़ा लेने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में सिविल लाइंस थाने की पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

यह मामला 14 अप्रैल की शाम को करीमगंज मुहल्ले में हुई. चाकंद थाने के बिथोशरीफ की रहनेवाली रोशन आरा नामक महिला अपनी गर्भवती बहू को देखने गया शहर के करीमगंज मुहल्ले में रोड नंबर तीन में आयी थी. रोशन आरा ने अपनी कार बहू के नैहरवाले के घर के पास पार्किंग की थी. इसी बीच अलीगंज मुहल्ले का एक युवक वहां आया और कार को क्षतिग्रस्त कर दिया.

साथ ही शीशा तोेड़ कर कार में रखे 20 हजार रुपये व मोबाइल फोन ले भागा. उन्होंने बताया कि जिस युवक ने घटना को अंजाम दिया है, वह सिर्फ इससे दु:खी था कि उनके मुहल्ले में कार से कोई कैसे आ गया. सिर्फ इसी जलन की भावना से उसने कार का क्षतिग्रस्त कर रुपये व मोबाइल फोन ले भागा. इस मामले में पुलिस आरोपित युवक को गिरफ्तार करने में जुटी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन