गया में कोरोना पाॅजीटिव की संख्या बढ़ कर पांच हुई

Updated at : 04 Apr 2020 4:43 AM (IST)
विज्ञापन
गया में कोरोना पाॅजीटिव की संख्या बढ़ कर पांच हुई

गया : शहर के गुरुद्वारा रोड की रहनेवाली कोरोना पॉजिटिव महिला के पति की रिपोर्ट भी कारोना पॉजिटिव आयी है. डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा रोड की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद परिजनों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे. महिला के पति की रिपोर्ट कोराना पॉजिटिव आयी है. गया में […]

विज्ञापन

गया : शहर के गुरुद्वारा रोड की रहनेवाली कोरोना पॉजिटिव महिला के पति की रिपोर्ट भी कारोना पॉजिटिव आयी है. डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा रोड की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद परिजनों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे. महिला के पति की रिपोर्ट कोराना पॉजिटिव आयी है. गया में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या पांच हो गयी है. मगध मेडिकल के कोरोना वार्ड के नोडल अधिकारी डॉ एनके पासवान ने बताया कि पहाड़पुर के पॉजिटिव युवक के पिता, भाई-भाभी व भतीजा समेत नौ लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है. यह बहुत बड़ी राहत की बात है. पहाड़पुर के युवक की मां की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मगध मेडिकल के लेवल टू के वार्ड में इलाज किया जा रहा है. उनकी स्थिति काफी अच्छी है. गुरुद्वारा रोड की पॉजिटिव महिला के पति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मगध मेडिकल के अइसोलेशन वार्ड लेवल टू में भर्ती किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन