राज्यसभा की 12 सदस्यीय टीम ने विष्णुपद मंदिर में किए दर्शन-पूजन, प्रबंधकारिणी समिति ने किया सम्मान

Updated:
विज्ञापन

टीम में शामिल लोग जिन्हें मंदिर प्रबंधन द्वारा किया गया सम्मानित | Prabhat Khabar Network

राज्यसभा की सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति के 12 सदस्यीय दल ने विष्णुपद मंदिर का दौरा किया. सदस्यों ने गर्भगृह में पूजा-अर्चना कर मंदिर की भव्यता और प्राचीन संस्कृति की सराहना की. समिति के सदस्यों को विष्णु चरणचिह्न भी भेंट किए गए.

विज्ञापन

Pitru Paksha Mela : राज्यसभा की सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति के सदस्यों और अधिकारियों की 12 सदस्यीय टीम गुरुवार को विष्णुपद मंदिर पहुंची. इस दौरान टीम ने मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर भगवान विष्णु के चरण-चिह्न का दर्शन व पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया. भ्रमण के दौरान समिति के सदस्यों ने मंदिर के ऐतिहासिक, धार्मिक और पौराणिक महत्व को बारीकी से समझा.

आपके शहर में

विज्ञापन

मंदिर की भव्यता की सराहना

सदस्यों ने मंदिर की भव्यता और प्राचीन संस्कृति की सराहना करते हुए यहां आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया.

विष्णु चरणचिह्न भेंट कर अभिनंदन

इस दौरान श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति की ओर से टीम के सदस्यों को मणिलाल बारिक व अन्य सदस्यों ने भगवान विष्णु चरणचिह्न भेंट कर सभी का अभिनंदन किया.

Also Read : आधार में DOB 1975, पोर्टल पर 1966; डेट ऑफ बर्थ की गलती ने रेणु को 9 साल पहले ही कर दिया रिटायर

दल में शामिल रहे कई सांसद

इस दल में समिति के अध्यक्ष डॉ एम थंबी दुरई, सदस्य बीरेंद्र प्रसाद वैश्य, बाबूभाई जेसंगभाई देसाई, आर गिरिराजन, मो नदीमुल हक, आदित्य प्रसाद, दर्शना सिंह व लहर सिंह सिरोया शामिल थे.

सचिवालय के अधिकारी भी रहे मौजूद

इनके अलावा राज्यसभा सचिवालय से उपसचिव अनुराग सैनी, अध्यक्ष के वरिष्ठ निजी सचिव योगेश कुमार, प्रदीप सिंह व सचिवालय सहायक नितिन कुमार भी दल में शामिल थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन