पितृपक्ष मेले में रेलवे की तैयारी तेज, विष्णुपद में खुलेगा एक्स्ट्रा रिजर्वेशन काउंटर; मोबाइल टिकटिंग भी

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल अधिकारी | Prabhat Khabar Network

पितृपक्ष मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने कमर कस ली है. विष्णुपद में अतिरिक्त आरक्षण काउंटर, मोबाइल टिकटिंग और स्टेशन पर सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे. रेलवे भीड़ प्रबंधन और बेहतर यात्री अनुभव पर विशेष ध्यान दे रहा है.

विज्ञापन

Pitru Paksha Railway Facilities : पितृपक्ष मेले की तैयारियों को लेकर रेलवे की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं. सोमवार को वाणिज्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विशेष बैठक आयोजित की गई. बैठक में मेले के दौरान गया जंक्शन पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने पर विस्तार से चर्चा की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

विष्णुपद में खुलेगा अतिरिक्त काउंटर

पितृपक्ष मेले के दौरान गया जंक्शन पर यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए विष्णुपद क्षेत्र में अतिरिक्त रिजर्वेशन काउंटर खोले जाएंगे.

इसका उद्देश्य गया पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को टिकट आरक्षण कराने के लिए जंक्शन तक जाने की परेशानी से बचाना और पास में ही सुविधा देना है.

मोबाइल टिकटिंग व वेंडिंग मशीन सुविधा

मेले के दौरान गया जंक्शन और आसपास के स्टेशनों पर यात्रियों के लिए मोबाइल टिकटिंग की व्यवस्था की जाएगी. इसके साथ ही विभिन्न स्टेशनों के परिसर में टिकट वेंडिंग मशीनें लगाई जाएंगी, जिनके संचालन व सहायता के लिए रेलवे कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी.

गया व विष्णुपद में लगेंगे सूचना बोर्ड

श्रद्धालुओं को ट्रेनों की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए गया जंक्शन और विष्णुपद क्षेत्र में ट्रेनों की सूची और समय-सारणी से संबंधित सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे. इससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को ट्रेनों के समय की जानकारी आसानी से मिल सकेगी.

Also Read : गया जी : बारिश में टापू बन जाता है भगहर गांव, 18 साल की बीमार युवती को नदी पार कर अस्पताल ले गए ग्रामीण

भीड़ प्रबंधन और सुविधा पर जोर

मेले में देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए रेलवे का मुख्य जोर टिकट व्यवस्था सुगम बनाने और भीड़ प्रबंधन पर रहेगा.

अधिकारियों व कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ यात्रियों की सहायता में सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन