गुरारू में पानी की समस्या के विरुद्ध मुखियाओं का धरना-प्रदर्शन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Jul 2024 7:04 PM
प्रखंड मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को मुखिया प्रतिनिधियों ने ग्रामीण क्षेत्र में व्याप्त पेयजल की समस्या को लेकर धरना-प्रदर्शन किया. इस दौरान बरोरह मुखिया प्रतिनिधि अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या से लोग जूझ रहे हैं.
गुरारू. प्रखंड मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को मुखिया प्रतिनिधियों ने ग्रामीण क्षेत्र में व्याप्त पेयजल की समस्या को लेकर धरना-प्रदर्शन किया. इस दौरान बरोरह मुखिया प्रतिनिधि अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या से लोग जूझ रहे हैं. विभाग के मनमाने रवैये से ग्रामीण परेशान हैं. धरने के दौरान विभाग के अधिकारियों के खिलाफ सदस्यों ने जमकर नारेबाजी की. वहीं, डीहा मुखिया प्रतिनिधि मिंटू मरांडी ने विभाग पर ग्रामीण क्षेत्र में चापाकलों की मरम्मत के नाम पर मनमानी करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अधिकारी सिर्फ कार्यालय में बैठकर कागजी काम करते रहते हैं. जमीनी स्तर पर किसी प्रकार की जांच नही होती है. सभी पंचायतों में जनता पानी के लिए परेशान है. जनता को किसी तरह का दिक्कत होती है, तो पहले दरवाजा मुखिया का खटखटाता है, लेकिन मुखियाओं की बात पेयजल विभाग के अधिकारी सुनते तक नहीं है. पेयजल समस्या देखते हुए मुखियाओं ने एक दिवसीय धरना देकर विभाग के अधिकारियों को संकेत दिया है. वहीं, देवकली मुखिया विनोद यादव ने कहा कि विभाग गांवों में पानी की समस्या को जल्द ही दूर करे. इस गर्मी में पानी बड़ी समस्या बनी हुई है. उन्होंने कहा कि अधिकारी पानी की समस्या को संज्ञान में लें. वहीं, कनौसी मुखिया राजीव रंजन ने बताया कि पंचायत में पानी की समस्या बहुत बड़ी है. कई गांवों की महिलाओं को पानी एकत्रित करने के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है. बीडीओ संभव कुमार सिंह ने बताया मामला संज्ञान में आया हुआ है. पीएचइडी के अधिकारियों को सूचना दें दी गयी है. जल्द से जल्द जल समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










