ePaper

प्राथमिक विद्यालय खरार से लाखों की संपत्ति चोरी

Updated at : 05 Mar 2026 3:33 PM (IST)
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय खरार से लाखों की संपत्ति चोरी

चोरों ने ताला तोड़ दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन

चोरों ने ताला तोड़ दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी प्रतिनिधि, शेरघाटी. स्थानीय थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खरार में सोमवार की रात चोरों ने स्कूल का ताला तोड़कर हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. इस घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया है. प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह जब शिक्षक विद्यालय पहुंचे, तो एक कमरे का ताला टूटा मिला. कमरे के अंदर रखे दो टैब, एक स्टार्टर, करीब पांच क्विंटल चावल, साउंड बॉक्स, माइक और म्यूजिक सिस्टम समेत अन्य शैक्षणिक सामग्री गायब थी. इस घटना की सूचना तत्काल स्थानीय थाना को दी गयी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी. वार्ड सदस्य व विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष लाल किरण देवी ने कहा कि स्कूल को बार-बार चोर निशाना बना रहे हैं, जिससे पठन-पाठन व्यवस्था प्रभावित हो रही है. उन्होंने दोषियों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. इधर, ग्रामीणों ने जगदीशपुर गांव के पास एक अर्धनिर्मित मकान से पांच बोरा चावल, एक स्टार्टर और कुछ कागजात बरामद किये हैं. ग्रामीण कामदेव यादव, अजय कुमार पासवान समेत अन्य लोगों ने घटना पर आक्रोश जताते हुए रात्रि गश्ती बढ़ाने और शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है. थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
KANCHAN KR SINHA

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

KANCHAN KR SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन