गया जी: भलुआ डाक शाखा में जमा राशि में हेरफेर का आरोप, खाताधारकों ने की जांच की मांग

Updated:
विज्ञापन
डाकघर में जमा रुपये के कम बैलेंस दिखाने पर एमपी से मिले लोग

बोधगया की भलुआ डाक सेवा बैंकिंग इकाई में खाताधारकों की जमा राशि में हेरफेर का मामला सामने आया है. ग्रामीणों ने बैंक कर्मी पर खातों से अवैध निकासी कर धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप लगाया है. इस मामले को लेकर बड़ी संख्या में खाताधारकों ने तत्काल कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

Gaya ji News : बोधगया भारतीय डाक सेवा की बैंकिंग इकाई भलुआ शाखा में खाताधारकों की जमा राशि में कथित हेरफेर और गबन का मामला सामने आया है. ग्रामीणों ने शाखा के एक कर्मी पर खातों से अवैध निकासी कर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है. मामले को लेकर बड़ी संख्या में खाताधारकों ने कार्रवाई की मांग की है.

जमा से कम राशि दिखने का आरोप

खाताधारक सरिता देवी का आरोप है कि उन्होंने अपने बचत खाते में अब तक 1.54 लाख रुपये से अधिक जमा किए हैं, लेकिन निकासी के दौरान खाते में मात्र एक लाख रुपये ही दिखाए गए. वहीं करुणा देवी ने बताया कि उनके खाते में 90 हजार रुपये से अधिक जमा होने के बावजूद वर्तमान शेष राशि केवल तीन हजार रुपये दिखाई जा रही है. ग्रामीणों का आरोप है कि शाखा के एक कर्मी ने विश्वास में लेकर यह गड़बड़ी की.

केंद्रीय मंत्री से लगाई गुहार

गया के सांसद प्रतिनिधि नंदलाल मांझी ने बताया कि भलुआ और आसपास के लगभग 100 से अधिक खाताधारकों ने बोधगया स्थित सक्सेना मोड़ कैंप कार्यालय में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से मुलाकात कर शिकायत की. मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया.

डाक विभाग से जांच और कार्रवाई की मांग

सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि मामले की लिखित शिकायत प्रवर डाक निरीक्षक, प्रमंडल गया को भेजी गई है. शिकायत में सभी खातों की विस्तृत जांच कर दोषी कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है. इस दौरान विजय मांझी, सरिता देवी, करुणा देवी, सावित्री देवी, रूबी देवी, बसंती देवी, अजय यादव, विवेक सिंह, मनोज मांझी, रविंद्र पासवान सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे.


विज्ञापन
Kalendra Pratap Singh

लेखक के बारे में

By Kalendra Pratap Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन